हज यात्री किसी भी जानकारी के लिए हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फैसिलेटर सेंटर पर करें सम्पर्क

 

रायबरेली, 08 दिसम्बर 2023

 

हज समिति लखनऊ ने बताया है कि हज 2024 हेतु हज आवेदन पत्र ऑनलाइन किये जाने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर 2023 निर्धारित है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रायबरेली ने जानकारी देते हुए हज 2024 पर जाने वाले हज यात्रियों से कहा है कि वेबसाईट https://www.hajcommittee.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र पासपोर्ट जिसकी वैद्यता 31 जनवरी 2025 से कम नहीं होनी चाहिए। नवीन फोटो, पासबुक की छायाप्रति, ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट, कोविड-19 की वैक्सीन प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रतियां होना आवश्यक है। किसी भी जानकारी के लिए हज ई सुविधा केन्द्र/हज फैसिलेटर सेंटर मदरसा, एदारा-ए-शरैय्या उ0प्र0 खिन्नी तल्ला, रायबरेली, नोडल अधिकारी मो0 अरबी उल अशरफ, प्रधानाचार्य मो0नं0 9415394275 से सम्पर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार मदरसा, सलाम ओरियण्टल कालेज थुलेण्डी, रायबरेली, नोडल अधिकारी अहमद मुजीब, प्रधानाचार्य मो0नं0 8318268041 एवं मदरसा, दारूल उलूम बरकातुर्रजा इमामगंज, रायबरेली, नोडल अधिकारी मो0 अयूब अंसारी, प्रधानाचार्य मो0नं0 9919090556 से पर संपर्क करते हुए सहायता प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *