रायबरेली 22 अगस्त 2023

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में जन्म मृत्यु पंजीकरण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी जन्म मृत्यु पंजीकरण इकाइयों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का सी आर एस पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके अधीन जो भी पंजीकरण इकाइयां अभी तक निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय कर जन्म मृत्यु पंजीकरण को सत प्रतिशत ऑनलाइन किया जाए। साथ ही साथ जन्म इकाइयों से प्राप्त उत्तर का जिले पर सत्यापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवश्य कर लिया जाए। विलंबित पंजीकरण के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा आरसी सीएम पोर्टल के माध्यम से निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य के लिए निदेशालय लखनऊ से आए निदेशक ए के सिंह सोमवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर एवं जिला महिला चिकित्सालय तथा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान रायबरेली का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि एम्स, जिला महिला एवं पुरुष चिकित्सालय में हो रही मृत्यु के पंजीकरण हेतु फार्म 4 पर मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणन (एमसीसीडी) अपलोड किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी जन्म मृत्यु इकाई के रजिस्टरों का जल्द ही प्रशिक्षण संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 पूजा मिश्रा, सीएमएस डॉ रेनू चौधरी, डॉ महेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *