बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम माटा निवासी नीरज यादव ने 30 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर जसईपुर गांव निवासी दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपने मजदूर रवि वर्मा निवासी खौंडा को उसके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही दोनों खौंडा गांव में कोटेदार मलखान के घर के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद जसईपुर निवासी आकाश पटेल और रोशन पटेल गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पांडे को सौंपी गई है।