– समाजवादी पार्टी कार्यालय बाँदा में हुआ आयोजन
बांदा। शनिवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, बिजली खेड़ा, बाँदा में जिलाध्यक्ष अध्यक्षता में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद बाँदा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।कार्यक्रम का संचालन सपा नेता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *