बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम जौहरपुर मजरा हुकुम सिंह का डेरा निवासी मुकुंदी ने 30 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।प्रार्थी के मुताबिक, 17 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे उसके खेत की जुताई करने जा रहे ट्रैक्टर चालक आरजू पटेल के साथ सोनू सिंह और मकरध्वज सिंह ने मिलकर मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा और इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक विनेश गौतम को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *