– सभी सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज की अध्यक्षता में पुलिस लाइन बांदा में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम, किशोर अपराधों, महिला अपराधों एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए । गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी, ब्ब्ज्छै एवं वात्सल्य पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करने तथा बरामद बालिकाओं का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराने पर जोर दिया गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीड़ित बालिकाओं के बयान नियमानुसार महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किए जाएं तथा मामलों में पर्याप्त साक्ष्य संकलित किए जाएं। चार माह से अधिक समय से लापता बालिकाओं के मामलों में एएचटीयू को विशेष कार्यवाही के निर्देश दिए गए । साथ ही पीड़ित बच्चों की गोपनीयता बनाए रखते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा विधि से संघर्षरत किशोरों के मामलों में किशोर न्याय बोर्ड के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए । बैठक में बाल एवं महिला अपराधों की रोकथाम तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, संयुक्त निदेशक कार्यालय से राजीव कुमार यादव ,ग्रामीण स्वालंबन समिति से ममता देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डा मुकेश पहाड़िया ( उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ,साथी संस्था के प्रतिनिधि प्रमोद तिवारी ,ग्रामीण परंपरा विकास संस्था से भगवती प्रसाद, शिवम यादव, वन स्टॉप सेंटर से रमा साहू ,चाइल्ड हेल्पलाइन से आकाश यादव एवं थाना जीआरपी से उपनिरीक्षक अंशुभान सिंह, महिला आरक्षी सीतू सिंह, आरपीएम से एसआई विनय कुमार सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा जनपद के समस्त थानों से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।