बांदा। अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह द्वारा पुलिस लाइन बांदा में उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । गौरतलब हो कि जनपद के 02 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी व 01 आरक्षी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए इनमें  उपनिरीक्षक अरविन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द, मुख्य आरक्षी सुदामा, आरक्षी ब्रजेन्द्र सिंह शामिल हैं । सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बांदा श्री बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *