– अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल हंसिया बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 30 अक्टूबर 26 की देर शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पिता को जान से मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद किया गया है । गौरतलब हो कि 30 अक्टूबर 26 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी । सूचना पर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके का गहनता से अवलोकन कर सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में 30 अक्टूबर 26 की रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर अभियुक्त को नवादा मोड़ के पास बने कमरानुमा यात्री प्रतिक्षालय से गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त के निशानदेही से आलाकत्ल हसिंया बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम नीलम पुत्र मोतीलाल निवासी बांधा पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है।