– लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का माल्यापर्ण कर दी श्रद्धांजलि
– सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे की दिलाई गई शपथ
बांदा। शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद बांदा में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया । एकता दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह द्वारा पुलिस लाइन बांदा से हरी झंडी दिखाकर किया गया । यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौराहे तक आयोजित की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं दौड़ का नेतृत्व किया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया ।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया तथा सभी को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की एकता और समरसता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रतीज्ञा सिंह सहित पुलिस परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का माल्यापर्ण कर सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे की शपथ दिलाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *