अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बांदा। मंडलायुक्त ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ की मौजूदगी के बारे में जानकारी ली गई। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को इलाज के दौरान अनावश्यक परेशानी न होने देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *