बांदा। एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र विष्णु ने सोमवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ने जाया गया, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।