क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। कामकाज को लेकर दो सगी बहनों में विवाद हो गया। बड़ी बहन ने छोटी बहन को फटकार लगा दी। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हो सकी। तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी कायनात (15) पुत्री जुबैर अहमद का मंगलवार की सुबह कामकाज को लेकर बड़ी बहन शिबरा से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शिबरा ने कायनात को डांट दिया। इसके बाद मां फिरदौस ने भी उसे फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर कायनात कमरे के अंदर चली गई। उसने गेहूं में रखीं सल्फास की गोलियां गटक लीं और चारपाई पर लेट गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजनों ने पूछा तो कायनाथ ने सल्फास खा लेने की बात बताई। आनन-फानन में परिजन कायनात को लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता जुबैर अहमद ने बताया कि कायनाथ चार बहनों में सबसे छोटी थी। दोनो बहनों में विवाद हो जाने के कारण कायनात ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *