संदिग्धावस्था में विवाहिता महिला की मौत
क्रासरःपुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव में नवविाहिता का शव कमरे के अंदर निवाड़ के सहारे फंदे से लटकता परिजनों ने देखा तो चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
हड़हा गांव निवासी सूफिया (22) पत्नी यूसुफ खान मंगलवार की दोपहर घर पर अकेली थी। शाम को उसका ससुर लतीफ जब घर पहुंचा तो देखा सूफिया का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही चीख पड़ा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के ससुर लतीफ ने बताया कि सूफिया का पति और उसका देवर मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करते हैं। घटना के समय वह भी नरैनी गया हुआ था। सूफिया ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अज्ञात है। उधर, मृतका के भाई अंसार पुत्र नसीम निवासी हरदौली का कहना है कि सूफिया की शादी मई माह में हुई थी। उसका छोटा भाई निजामुद्दीन भी दो माह से उसकी ससुराल में रह रहा था। घटना के समय निजामुद्दीन को किसी काम से नरैनी भेज दिया गया। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन की मारपीट मार डाला और शव को फंदे पर लटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *