वाराणसी। शहरों को कचरामुक्त करने के लिए नगर निकायों में सेल्फ असेसमेंट की व्यवस्था लागू होगी। नगरीय निकाय गूगल फार्म के जरिये अपना असेसमेंट करेंगे। इसमें वाराणसी नगर निगम भी शामिल है। इसके लिए हर हाल में 30 अगस्त तक आवेदन करने का निर्णय लिया गया है। इससे शहर को कचरा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। सेल्फ असेसमेंट डेडिकेटेड गूगल फार्म के माध्यम से किया जाएगा, जो गार्बेज फ्री मूल्यांकन के सभी पैरामीटर के मानक को परिभाषित करेगा। इसकी समीक्षा चार सितंबर को होगी।

नगर आयुक्त शिपू गिरी की मानें तो आने वाले दिनों में शहर में कूड़ेदान नहीं दिखेंगे। कूड़े को तत्काल उठवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शहर के 13 स्थानों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन (कापैक्टर) बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 7.50 लाख रुपये से 44 हापर डीपर क्रय किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। कांपैक्टर का काम कूड़े को गाड़ी में दबाकर रखना है। ऐसे में कूड़ा घर या कूड़े दान की जरूरत नहीं होगी।

नगर में प्रतिदिन 600 एमटी कचरा निकला है। वहीं सालिड वेस्ट प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 860 एमटी कूड़ा निस्तारण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *