वाराणसी। सावन के अंतिम सोमवार को जुलूस निकालकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और ज्ञानवापी स्थित श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे शिवसैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दशाश्वमेध थाने लाया गया। थोड़ी देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया शिवसैनिक लक्सा चौराहा स्थित रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद शिवसैनिक जुलूस निकालकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक व ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी का दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। शिवसैनिकों के साथ ही भवानी सेना की महिलाएं भी थीं। इस दौरान नारा लगाते हुए चल रहे थे पहले से मुस्तैद प्रशासन ने गोदौलिया चौराहे पर शिवसैनिकों को रोक दिया। इस पर शिवसैनिकों ने गिरफ्तारी दी। उन्हें दशाश्वमेध थाने ले जाया गया। वहां से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *