वाराणसी। कमच्छा स्थित सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में खेली जा रही 18वीं डा. एनी बेसेन्ट अन्तर्विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को सीएचएस व डीपीएस की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएचएस ने रोमांचक मुकाबले में डीपीएस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सीएचएस की तरफ से खेल के प्रथम हाफ के सात मिनट में उपलक्ष्य ने स्कोर को 1-0 कर दिया। खेल के 15वें मिनट में शानदार पास पर अक्षित ने गोल मारकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। खेल के दुसरे हाफ में अभय ने गोल मारकर अपनी टीम सीएचएस को 3-0 से जीत दिलाई फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यू सिंह रहे। साथ ही स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्षा प्रोफेसर सुषमा घिल्डियाल रहीं। मुख्य अतिथी का स्वागत सीएचएस की प्राचार्या डा. स्वाती अग्रवाल ने किया। निणार्यक मंडल में जयप्रकाश सोनकर, पहलवान यादव, अमित कच्छप एवं सनी सिंह रहे। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा सचिव डा. सत्यनारायण ने किया। मैच के दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग, सीएचएस की डा. रीता सिंह, शिवशंकर यादव, सिद्वार्थ कुमार एवं वरिष्ठ अध्यापक राजीव कुमार, महेश चन्द्र जायसवाल, रविशंकर मिश्रा, डा. सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।