वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह के अंतर्गत दसवीं ओपन तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर विराग, असिस्टेंट प्रोफेसर कला संकाय 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 1.00.25. का समय देकर 45 वर्ष से कम उम्र के ग्रुप में चैंपियन रहे। वहीं परिधि कामले एमबीबीएस आईएमएस 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक 1.02.97, 18 साल से ऊपर की छात्रा के ग्रुप में अव्वल रहीं। 10 साल से कम में काव्यांश सरदार एवं 30 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मैं चैंपियन रहे तथा शौर्य चंद्र ने 30 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल हासिल किया 18 साल से ऊपर के लड़कों के ग्रुप में सिद्धार्थ हालदार एमबीबीएस ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में 1.27.62 का समय निकालकर प्रथम, द्वितीय स्थान पर कुमार, बीए एवं तृतीय स्थान पर रोहन ने प्राप्त किया। स्विमिंग के चैंपियनस को हुड्डी तथा मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के तत्वाधान पर राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 28 अगस्त 2023 को बैडमिंटन पुरुष और महिला वर्ग के लिए एकल तथा युगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक सचिव डॉक्टर राजीव सिंह के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल पुरुष वर्ग में 70 छात्र और महिला वर्ग में 30 छात्राएं प्रतिभा करेंगे l पुरुष वर्ग में पवन कुमार, दीपक, गौतम ने पहले राउंड का मैच जीत के नेक्स्ट राउंड में प्रवेश किया l महिला वर्ग में स्नेहा बसु और श्वेता सिंह पहले राउंड में विजई रही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर रोयना सिंह, आईएमएस, अध्यक्ष एंटी रैगिंग एवं वूमेंस ग्रीवेंस सेल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय रहीं। १० साल व १४ साल के नीचे के प्रतिभागियों को बेस्ट ट्रेनिंग कम्पनी के फाउंडर व सीईओ स्वप्निल पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार का स्पोंसर्शिप प्रदान की गई। वाराणसी स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव शंभू और कन्हाई तत्तापात्रा सिगरा स्टेडियम की विशेष उपस्थिति रही। श्री स्वप्निल पांडे ने ट्रेडिंग कंपनी में कार्य करने के लिए 10 स्विमर्स को फ्री ट्रेनिंग सेशन वर्कशॉप की स्पॉन्सरशिप भी दी जा रही है। मुख्य अतिथि व अथितियों का स्वागत प्रोफेसर एसबीएस राजू, उपाध्यक्ष, एवं प्रोफेसर बीसी कापड़ी, महासचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद ने किया। इस अवसर पर सचिव डॉ राजीव सिंह, डॉक्टर अर्चना सिंह, सहायक निदेशक, डा. खुर्शीद अहमद डॉक्टर, डा. प्रदीप खलखो, डा. धीरेंद्र तिवारी, रोबिन सिंह, डॉक्टर हरिराम यादव, डा. वैभव राय तथा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के समस्त स्टाफ एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *