वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव स्थित मार्कडेंय महादेव धाम में सावन के अंतिम सोमवार के दिन भक्तों का रेला उमड़ा। श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं घर-परिवार के सुख समृद्धि की कामना की सावन के अंतिम सोमवार को भोर से ही श्रद्धालु भक्त गंगा गोमती में डुबकी लगाने के बाद गंगा जल,राम नाम लिखा बेलपत्र,धतूरा, माला फूल हाथ मे लेकर हरहर महादेव,बोलबम का उद्घोष करते हुए जलाभिषेक करना प्रारंभ किया। दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर परिसर पूरे दिन खचाखच भीड़ से भरा रहा। धाम के अंदर व बाहर जगह जगह मुंडन संस्कार, सत्यनारायण ब्रत कथा आदि पूजा पाठ होता रहा। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक लोगों ने जलाभिषेक किया।