रायबरेली, 29 अगस्त 2023

निदेशक, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत से कहा है कि राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी लखनऊ से प्राप्त विवरण के आधार पर जनपद के 9400 पेंशनों का डाटा एनपीसीआई पोर्टल पर आधार सीड न होने के कारण निदेशालय द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि अंतरित नहीं की जा सकी है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन आधार सीडिंग योजनान्तर्गत पेंशनरों को पेंशन धनराशि का भुगतान आधार बेस्ड प्रणाली के माध्यम से किये जाने हेतु आधार सीडिंग से अवशेष पेंशनरों का एनपीसीआई पोर्टल पर आधार सीडिंग शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *