वाराणसी। संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन ने रोहनिया थाना व एसीपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर के बाहर सड़क पर सीवर का पानी बहता देखकर थानेदार पर भड़क गए। उन्होंने सफाई कराने, क्राइम कंट्रोल, मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए संयुक्त पुलिस आयुक्त पहुंचे तो थाना परिसर के बाहर सड़क पर सीवर का पानी बह रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए थाना परिसर का साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही थाना में आगंतुकों के साथ सद व्यवहार करने, ऑपरेशन सवेरा और दृष्टि में बेहतर कार्य करने, एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए उन्होंने थाना के मेस की साफ सफाई, माल का डिस्पोजल करने के लिए तथा विवेचनात्मक मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपीपी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *