क्रासरःदहेज में चार पहिया गाड़ी न मिलने पर युवती को कर रहे थे परेशान
नरैनी/बांदा। दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर ससुरालीजन युवती का उत्पीड़न कर रहे थे।पीड़िता ने पति,सास,ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा के जवाहर नगर मुहल्ला निवासी आरती पुत्री स्व. अवधेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी मां ने 28 फरवरी 2023 को बबेरू क्षेत्र के निभौर गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी के पुत्र रामनिरंजन के साथ उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। हैसियत के अनुसार नगद रुपये और दान दहेज भी दिया था। आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसके ससुराली जन चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे।गाड़ी न मिलने के कारण उसका पति रामनिरंजन जेठ पंकज, ससुर अशोक कुमार और सास आशा शादी के बाद से लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसे खाना नही देते थे और अश्लील शब्दो का प्रयोग करते थे। बताया कि कई बार मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की जिससे वह जान बचाकर अपने मायके चली आई थी। कोतवाली पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ 498, 294, 323, 506 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *