क्रासरःजुलूसे मोहम्मदी को भव्य बनाने के लिए हुई तैयारी बैठक
क्रासरःपदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां
बांदा। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जुलूसे मोहम्मदी भव्य रूप से निकालने को लेकर मर्दननाका शहर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस्लामी कलेंडर के रबि-उल-अव्वल माह की 12 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश मनाया जाता है। सितंबर माह की 28 तारीख को शहर में जुलूसे मोहम्मदी पूरी शान-ओ-शौकत से निकाला जाएगा। पठान बाबा दरगाह परिसर में पहली बैठक में कमेटी प्रबंधक अबरार सिद्दीकी मुन्ना ने कहा कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा। मर्दननाका चौकी से ढाल तक सजावट का जिम्मा कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का है। सलाहकार डॉ. एमडी शरीफ व जुल्फिकार अहमद ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब दुनियां में अमन व इंसानियत का पैगाम लेकर आए थे। इसलिए उनकी यौमे पैदाइश पर उनके आदर्शों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
अध्यक्ष गुफरान कमर अप्पू और मोहम्मद अलीम ने पिछले साल का आय व्यय का ब्योरा पेश किया और सभी पदाधिकारियों को जुलूस व इंतजाम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल ईद मिलादुन्नबी के जश्न के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को इस साल भी सभी लोग मिल जुलकर अमन और शांति का पैगाम देते हुए कामयाब बनाएं। इस मौके पर रियाज खान, शानू खान, सलमान खान, नियाज खान, इदरीस खान, राजा खान, शाहरुख, मानू, सोनू, इश्तेयाक, मुस्लिम, मजहर, समीर, कासिफ, फैसल, जाहिद सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।