बबेरु/बांदा। विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत कुचौली में संचालित अस्थाई गौशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर गोवंश का पूजन कर गुड व खिचड़ी खिलाई गई।कुचौली गौशाला को जिला विद्यालय निरीक्षक विजयप्रताप सिंह बांदा ने गोद ले रखा है और उनके कुशल मार्गदर्शन में गौशाला में गोवंश की सेवा की जा रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर गौ माताओं का वैदिक मत्रों के साथ विधिवत पूजन किया गया, समस्त गोवंश को गुड़ व खिचड़ी खिलाई गई। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय द्विवेदी और ग्राम प्रधान शेषनारायण शुक्ला ,जिला सहसंयोजक संतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्रा, प्रभंजन गुप्ता ने सामूहिक रूप से गौ माताओं का पूजन किया, इस अवसर पर गौ संरक्षक दल के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी संजय द्विवेदी ने कहा कि कुचौली गौशाला एक आदर्श गौशाला है जहां गोवंश की देखरेख सही ढंग से की जा रही है।