वाराणसी नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारी जोरों पर है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी देखी। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगभग दो घंटे तक निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पीएम यहां से प्रदेश के सभी अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री सितंबर में काशी आएंगे। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, पंडाल, वाहन पार्किंग, अटल आवासीय विद्यालय तक जाने वाले रास्तो को दुरूस्त करने आदि का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी समयसीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए वहीं पुलिस आयुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा और डीसीपी वरूणा जोन अमित कुमार को सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और वाहन पार्किंग से संबंधित तैयारियों का खाका तैयार करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *