वाराणसी। बिजली दुर्व्यवस्था से परेशान कोटवां छितौनी लोहता के व्यापारियों ने रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के एक कर्मचारी अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। व्यापारियों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ को पत्रक सौंपकर जल्द से जल्द दुर्व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की। चेताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने अपने पत्रक में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के फीडर पर तैनात एक कर्मचारी अवैध वसूली में संलिप्त है। इससे व्यापारियों को आएदिन परेशान होना पड़ता है। वहीं बिजली की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बिजली की दुर्व्यवस्था दूर हो सके व्यापारियों ने कहा कि बिजली दुर्व्यवस्था का प्रतिकूल असर उनके व्यवसाय पर भी पड़ता है। ऐसे मंक विभाग जल्द से जल्द इसे दूर करे। वरना व्यापारी उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।