वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित करने की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद परिषद की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची जारी होने की संभावना है। इधर, परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है पिछली बार 139 केंद्र बनाए गए थे। इस बार 200 से अधिक विद्यालयों ने आवेदन किया है। पिछले साल केंद्र बन चुके विद्यालयों के साथ ही कुछ नए भी इसमें शामिल है। विद्यालय परिसर में दीवार, बिजली, पानी, कमरे में बैठने की व्यवस्था के साथ ही हर कमरे में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की जानकारी विद्यालयों ने दी है। स्थानीय स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिषद को रिपोर्ट भेज दी गई है डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक टीम ने सत्यापन किया है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी भी विद्यालय में सुविधाओं को परखेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। रिपोर्ट के बाद शासन से सूची जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *