वाराणसी। राजभाषा प्रकोष्ठ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से हिंदी माह के तत्वधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के 175 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन मल्टीपरपज हाल बीएचयू में स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों के पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और स्नातकोत्तर व पीएचडी नालों के लिए दोपहर 1.00 से 2.00 बजे तक किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में (कनिष्ठ, वरिष्ठ और वरिष्ठतम) आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग के अंतर्गत स्नातक (UG) के 141 विद्यार्थी, वरिष्ठ वर्ग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (PG) के 34 विद्यार्थी तथा वरिष्ठतम वर्ग के अंतर्गत पीएचडी/पीडीएफ (Research Scholar) के 15 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रत्येक समूह से विजेता 5-5 प्रतिभागियों को प्रथम (एक), द्वितीय (एक ), तृतीय (एक) एवं प्रोत्साहन (दो ) पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार के अंतर्गत नगद राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार 4000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2500 रुपये तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *