वाराणसी। विद्युत मजदूर संगठन और विद्युत संविदा मजदूर संगठन,वाराणसी के सदस्यों ने यूपीपीसीएल चेयरमैन का स्वागत किया। साथ ही पत्रक सौंपकर समस्याओं से भी अवगत कराया पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल वाराणसी पहुंचे। इस पर विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेदप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। विभाग में कर्मचारियों की समस्याएं व अन्य तरह के मुद्दों के बाबत अवगत कराया। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री राहुल कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सन्तोष कुमार सिंह, रंजीत पटेल, अरविन्द कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।