वाराणसी। धर्म व आध्यात्म की नगरी काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पिछले तीन साल से जाड़े के मौसम में कुछ दिनों के लिए होने वाले हाट एयर बैलून महोत्सव को अब स्थायी करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बनारस में गंगा में वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आमंत्रित किया जा सके पर्यटन कार्यालय लखनऊ में VDA और पर्यटन विभाग के बीच एक MOU साइन हुआ है। इसमंग सबसे प्रमुख काम वाराणसी में Hot Air Balloon को स्थायी करना है। पिछले तीन सालों से वाराणसी में जाड़े में Hot Air Balloon Festival मनाया जा रहा है, जो कुछ ही दिनों का होता है। उसे अब स्थायी रूप देने की कवायद है। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। MOU काशी में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें वाराणसी में Hot Air Balloon के साथ ही साथ वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। वाराणसी में Hot Air Balloon फेस्टिवल अब अस्थायी नहीं बल्कि स्थाई होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यटन भी बढ़ेगा वीडीए निदेशालय पहुंचे वीडीए के उपध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि वाराणसी में बहुत तेजी से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। वीडीए और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू होने से पर्यटकों को और अधिक विकल्प मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *