क्रासरःभाजपा जिलाध्यक्ष का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत
अतर्रा/बांदा। अधिवक्ताओं के भूमि अधिग्रहण से लेकर चैंबरों के निर्माण तक पूरा सहयोग किया जाएगा। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने वाला है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत से गदगद होते हुए कहीं।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कस्बे के समाजसेवी हुआ भाजपा की दिग्गज नेता संजय सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में लगातार खुशी का माहौल दिख रहा है मंगलवार को अधिवक्ता संघ द्वारा संघ की सभागार में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री सिंह का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया स्वागत के दौरान श्री सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने वाला है अधिवक्ताओं के भूमि अधिग्रहण से लेकर चौंबरों के निर्माण तक अधिवक्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग व संघर्ष करने का काम किया जाएगा संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ महासचिव बृजमोहन सिंह राठौड़ ने अधिवक्ताओं के हित में विभिन्न मांगों को जिला अध्यक्ष के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने सहयोग का पूरा आश्वासन दिया इस दौरान अधिवक्ता कमलेश सिंह यादव राममिलन कुशवाहा सुशील गुप्ता विनय मिश्रा अमर सचदेवा संतोष द्विवेदी विश्वनाथ अवस्थी नंदकिशोर कुशवाहा राम प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *