एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल
बबेरू/बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन पर अपराध वा अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बबेरू कोतवाली पुलिस बीती रात्रि गस्त कर रही थी। इसी दौरान आहार बस स्टॉप के पास राम प्रकाश पुत्र संतोष कुमार उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी फौजी कॉलोनी कस्बा बबेरू के पास से 1 किलो 250 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है। जिसमें बबेरू कोतवाली पर अभियुक्त के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं आज मंगलवार को मेडिकल उपचार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुरवल पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश तिवारी, कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव, कांस्टेबल राहुल साहू, विवेक कुमार, शुभम साहू मौजूद रहे।