क्षेत्रीय खो-खो रैली में भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज विजेता

बाँदा। क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता का भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कालेज में आयोजन किया गया स इस क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजो की टीमें ने कोचों के साथ प्रतिभाग किया स खेल का प्रारम्भ भागवत प्रसाद ट्रस्ट के चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन करके किया । प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भागवत प्रसाद एकेडमी तथा सब जूनियर वर्ग में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज का दबदवा रहा। इस प्रतियोगिता में पूर्व क्रीडा अधिकारी सबल सिंह, प्रधानाचार्या हथौरा (श्रीमती अर्चना तुलसी),कलेज प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार राजकीय इन्टर कालेज बाँदा (जिला क्रीडा सचिव) ,श्रीमती अन्तिमा श्रीवास्तव राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बाँदा , रामदेव डीएवी इंटर कालेज बाँदा ने प्रतिभाग किया। खो-खो क्षेत्रीय रैली बालक वर्ग की प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कालेज की श्रीमती अंतिमा श्रीवास्तव व जिला क्रीडा सचिव सुरेश कुमार के प्रतिनिधत्व मे आयोजित किया गया। भागवत प्रसाद कालेज बाँदा के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के सफल समापन पर सभी प्रधानाचार्यों, एवं कोचो का आभार व्यक्त किया एवं बच्चो को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *