क्रासरःकब्जा मुक्त करवाने के लिए दर दर भटक रहा ग्रामीण का परिवार
क्रासरःचकबंदी का हवाला देकर दरोगा में किया मामले को रफा दफा

पैलानी/बांदा। प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब एवं बेसहारा लोगों की तथा सरकारी जमीन में अवैध कब्जा धारकों से जमीन मुक्त करवाने के लिए जेल भेजने तथा घर गिरवाने तक के लिए कानून बनाए गए।लेकिन अभी भी ऐसे दबंग व भू माफिया है जिनको सरकार के कानून का कोई डर नही है।इसी तरह का एक मामला पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव से आया है जहां का दबंग व भू माफिया ग्राम प्रधान पप्पू ने गरीब व बेसहारा ग्रामीण परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया।कब्जे की शिकायत लिए वह ग्रामीण परिवार दर दर भटक रहा है।वही जिम्मेदार कह रहे है कि यह गांव चकबंदी में है इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं।पीड़ित परिवार के अनवार हुसैन ने बताया कि उनकी लगभग 7 बिसवा जमीन में ग्राम प्रधान पप्पू ने कब्जा कर लिया है।उसकी शिकायत कई बार थाना पैलानी में किया लेकिन अभी तक उनकी जमीन से कब्जा मुक्त नहीं करवाया गया।ऊपर से थानों से भगा दिया जाता है।शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जाकर शिकायत किया तो वहां पर मौजूद उपजिला अधिकारी पैलानी शशि भूषण मिश्रा तथा थाना प्रभारी पैलानी अनिल कुमार साहू ने कहा कि तुम्हारा गांव चकबंदी में है इसलिए इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं कोर्ट जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *