बांदा। पैलानी विकासखंड बनाए जाने की मांग क्षेत्रीय जनता द्वारा काफी अर्से से की जा रही है लेकिन अभी तक स्वीकृति के बावजूद ब्लॉक स्थापना नहीं हो पाई है इसके लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में वार्ता करेगा।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश परिषद के सदस्य एवं पैलानी ब्लॉक स्थापना संघर्ष समिति के संयोजक बलराम सिंह कछवाह एडवोकेट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी योगी जी की सरकार के पहले कार्यकाल में ही जनता की समस्या को देखते हुए शासन ने पैलानी में विकासखंड बनाए जाने की स्वीकृत दे दी थी तथा 15 दिन के अंदर जिलाधिकारी बांदा से गठन आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया था। आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी की गठन आख्या शासन को प्रेषित नहीं की जा सकी जिसके लिए 31 मई को पैलानी ब्लॉक स्थापना संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिसमें समस्त ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षरयुकत मांग पत्र सम्मिलित किए गए थे एक ज्ञापन जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को दिया गया था, उन्होंने बताया की तिंदवारी विकासखंड के 56 ग्राम पंचायत़ो में 26 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जिनको सीधे साधन न होने से तिंदवारी जाना बहुत कठिन होता है लोगों का कहना है कि तिंदवारी जाना कठिन है जबकि लखनऊ जाना सरल दूरी के कारण से व ठीक विपरीत दिशा में विकासखंड होने के कारण इन गांवों के लोगों को विकास संबंधी लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी नहीं हो पाती है पैलानी विकासखंड बनने से क्षेत्र का विकास होगा तथा विकास को गति मिलेगी इसलिए पैलानी विकासखंड शीघ्र ही बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे जन समस्याओं का स्थाई समाधान हो सके ,क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व ही ब्लॉक की स्थापना होना चाहिए , जैसे ही समय मिलता है मुख्यमंत्री से वार्ता कर पैलानी विकासखंड स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।