रायबरेली। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल सरकार की जनहित योजना के तहत देश के कुछ इलाकों में आज भी पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रही है। जिससे कि प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का काम रही है। लेकिन जिस कंपनी को बनाने की जिम्मेदारी सौंप गई। कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदार की साठ गांठ के चलते पीले ईंटें व बालू से मानक विपरीत निर्माण कार्य कराकर सरकारी पैसे का बंदर बाट किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ग्राम सभा शिवपुरी में जलकल विभाग द्वारा हर घर जल, हर घर नल सरकार की जनहित कार्य योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसमें एनसीसी कंपनी व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में भरी अनियमितता पीला ईट व घटिया किस्म की बालू का प्रयोग करके सरकारी पैसे का बंदर बाट किया जा रहा है।
जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने काम बंद करवा दिया। ग्राम वासियों ने बताया कि एनसीसी कंपनी व ठेकेदारों द्वारा पीले ईट और मौरंग, सीमेंट का मानक जो होना चाहिए वह अनुपात में नही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के निर्माण से कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
निर्माण में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। निर्माण में न तो एस्टीमेट के अनुरूप सीमेंट व बालू का सही अनुपात में उपयोग किया जा रहा है। अव्वल ईंटों के स्थान पर घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती है। इससे बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।