रायबरेली, 12 अक्टूबर 2023

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जनपद रायबरेली में विभिन्न एजेंसियों के कुल 23 धान क्रय केन्द्र को अनुमोदित किये हैं, जिसमें पीसीएफ के 09, पीसीयू के 12 तथा खाद्य विभाग एवं भारतीय खाद्य निगम के एक एक धान केन्द्र सम्मिलित है। जिलाधिकारी कहा है कि अनुमोदित/चयनित किये गये धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक केंद्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर कराना सुनिश्चित किया जाए।

पीसीएफ एजेंसी के 09- सह0स0 लि0 जायस एट काजीपुर तेलियानी, बी पैक्स बेवल, बारा नं0 1, परैया नमकसार, खागीपुर सड़वा, इब्राहिमपुर, कठगर, किशुनदासपुर एवं रामसाण्डा में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। इसी प्रकार पीसीयू एजेंसी के 12- पैक्स उमरी, टेकारी दांदू, मेजरगंज, खुरहैटी गोंदवारा, डिघिया, कोरिहर, खीरों, मीठापुर बढैया, बैंती, कसरावां, सुट्ठा पश्चिम एवं रोहनिया। खाद्य विभाग एजेंसी से राही और भारतीय खाद्य निगम एजेंसी से भांव में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नये धान क्रय केन्द्रों की स्वीकृति के उपरान्त खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जनपद रायबरेली में धान क्रय किये जाने हेतु कुल क्रय केन्द्रों की संख्या 91 हो जायेगी। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि नये खोले जाने वाले क्रय केंद्रों पर धान खरीद सम्बन्धी समस्त व्यवस्थायें ससमय पूर्ण कराते हुए धान क्रय नीति 2023-24 विषयक शासनादेशानुसार धान का करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *