बांदा। बुधवार को आपकी रक्षा सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान खान ने अपनी के साथ शहर के विभिन्न पेट्रोल पम्पों का गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन व बिना सीटबेल्ट के चार वाहन चलाने वालांे को ईंधन न दिया जाये। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार, प्रमोद पंाचाल, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।