बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा से जेल भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बीते करीब पिछले एक माह पहले बबेरू कस्बा के विभार थोक निवासी अभियुक्त अंकुर पुत्र कुंज बिहारी उम्र करीब 25 वर्ष, किशोरी को करीब एक माह पूर्व बहला फुसलाकर ले गया था। और किशोरी के पिता की तहदीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। तभी बीते मंगलवार की दोपहर पुलिस मुखबिर की सूचना पर बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड हनुमान मंदिर के पास से अभियुक्त अंकुर को गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, जो कि अभियुक्त किशोरी को लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। वहीं पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध धारा 366, 376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आज बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा से जेल भेज दिया है। उधर किशोरी को भी पुलिस के द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव, कांस्टेबल राहुल साहू, सौरभ, महिला कांस्टेबल अल्पना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *