बबेरू/बांदा। मर्का गांव के मुड़िया बाबा के पास साइकिल सवार छात्र को बाइक सवार ने मारी टक्कर,छात्र गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रिफर हो गया। जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के सांडा गांव के रहने वाले मनीष कुमार पांडे पुत्र ललित कुमार पांडे उम्र करीब 14 वर्ष से यह मर्का गांव के राजकीय इंटर कॉलेज पर कक्षा 9 में पड़ता है। जो साइकिल में सवार होकर आज बुधवार को स्कूल जा रहा था। तभी करीब 9रू30 बजे मर्का गांव के मुड़िया बाबा के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्र मनीष कुमार पांडे को टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *