रायबरेली, 19 अक्टूबर 2023

उपजिलाधिकारी ऊंचाहार की अध्यक्षता मे तहसील ऊँचाहार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कृषि अधिकारी रायबरेली द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में कृषक भाइयों को जानकारी दी गयी तथा अवगत कराया गया कि रबी सीजन चल रहा है। चना, मटर, मसूर के बीज जनपद के बीज भण्डारों पर वितरण हेतु उपलब्ध है। कृषक बीज का क्रय कर बीजों की बुवाई कर सकते हैं, साथ ही जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया कि ग्राम पंचायत में अधिसूचित फसल के नष्ट होने की स्थिति में व्यक्तिगत स्तर की क्षतिपूर्ति के सन्दर्भ में बीमित किसान 72 घण्टे के अन्दर उसकी सूचना कृषि विभाग के कार्मिकों एवं बीमा कंपनी के टोल फ्री नं0 18008896868 एवं 18002005142 पर या बीमा कम्पनी के तहसील एवं जनपद स्तरीय प्रतिनिधियों को दी जा सकती है। राजस्व विभाग, कृषि एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण कर क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर 50 प्रतिशत से अधिक उत्पादन में क्षति के संभावना पर सर्वेक्षण किया जाता है। उनके द्वारा कृषि यंत्रों पर देय अनुदान एवं घर-घर केसीसी अभियान के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी।

जिला कृषि अधिकारी रायबरेली द्वारा किसान भाइयों से अपील की गयी कि उर्वरक का अत्यधिक उपयोग न किया जाय तथा जैविक खाद अथवा उर्वरको के वैकल्पिक का प्रयोग करने एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की गयी। पशुपालन विभाग, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा रायबरेली खाद्य विपणन विभाग, नलकूप विभाग, वन एवं मत्स्य विभाग द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी। किसान भाईयो की गयी शिकायतों/समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सुना गया। अंत में उपजिलाधिकारी ऊंचाहार द्वारा संबंधित अधिकारियों को कृषकों की समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अन्त में धन्यवाद देकर उक्त किसान दिवस का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *