रायबरेली, 19 अक्टूबर 2023

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व तरुण सक्सेना, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा निर्देशन व अपर जिला जज/सचिव उमाशंकर कहार के मार्गदर्शन में समाज की मुख्यधारा से कटे हुए उच्च जोखिम समूह को विधिक व सामाजिक रूप से जागरूक किए जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली व टी0सी0आई0 फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में उपस्थित उच्च जोखिम समूह के लोगों को उनके विधिक अधिकार विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। शिविर में बताया गया कि उच्च जोखिम समूह को भी पूरी मानवीय गरिमा के साथ जीने के अधिकार है कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के गरिमापूर्ण जीवन जीने का अपरिहार्य अधिकार है। सभी राज्य के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों से समान सम्मान का दावा करने का हकदार हैं। टी0सी0आई0 फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर तमन्ना आफरीन के द्वारा बताया गया कि यौनकर्मी के साथ किसी भी व्यक्ति या विभाग के द्वारा शिक्षा, रोजगार में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि यौनकर्मी समुदाय को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर काउंसलर गीता श्रीवास्तव तथा पराविधिक स्वयं सेवक अभिषेक भारद्वाज, पूनम सिंह व मनोज कुमार प्रजापति व उच्च जोखिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *