नरेंद्र बहादुर सिंह बने मिशन मोदी पीएम अगेन के जिलाध्यक्ष

 

रायबरेली

जनपद के बटोही रिसॉर्ट में मिशन मोदी अगेन पीएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका का आगमन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एस के द्विवेदी,प्रदेश अध्यक्ष अजय दीप सिंह, प्रदेश महामंत्री रमेश सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया सिंह,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मिथलेश पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिवेदी समेत प्रदेश के भिन्न भिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अमर सेनानी राणा बेनीमाधव बक्श सिंह की प्रतिमा में पुष्पअर्चन माल्यार्पण कर नमन किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ होटल बटोही पहुंचा जिसमें एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिशन मोदी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे। उसके बाद रायबरेली जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र बहादुर सिंह के नाम की घोषणा हुई और जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमे सभी घोषित सदस्यों को संगठन का प्रमाण पत्र अंग वस्त्र और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जनपद भर से आए संगठन के ब्लाक स्तरीय साथियों का अंगवस्त्र और माला फूल से स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।आए हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी भाष्कर स्वरूप जी महाराज ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ भूपेंद्र सिंह,डॉ अजेंद्र प्रताप सिंह,प्रभात सिंह प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,दिनेश सिंह,संजीव सिंह,हरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ एम पी सिंह,प्रधान चंदन और आनंद श्रीवास्तव सहित कई सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *