रायबरेली, 03 नवम्बर 2023
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जनपद में 91 क्रय केन्द्र अनुमोदित किये जा चुके है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा क्रय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम का 01, पीसीयू का 01 एवं पीसीएफ के 03 नये धान क्रय केंद्र खोले जाने के आदेश दिये हैं। जनपद में धान क्रय किये जाने हेतु कुल क्रय केन्द्रों की संख्या 96 हो गई है।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने के लिए क्रय केंद्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराते हुए धान क्रय नीति 2023-24 विषयक शासनादेशानुसार धान क्रय कराना सुनिश्चित करें।
————–00000————–