जसपुरा/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव के रहने वाले रामधानी ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात को वह अपने घर से खाना पीना करके भेड़ों वाले बाड़ा में जा कर सो गया।तभी आधी रात को अज्ञात चोरों ने आकर उसकी भेड़ों वाले बाड़ा की दीवार फांदकर अंदर घुसकर उसकी 22 भेड़ों को चार पहिया वाहन में लादकर चुरा कर ले गए हैं।सुबह जब देखा तो जानकारी हुई।पीड़ित ने बताया कि लगभग 3 साल पहले उसकी भेड़ों को अज्ञात चोर भरकर ले गए थे।जिसकी जानकारी अभी तक नही हो पाई है।उसके साथ में दूसरी बार घटना हुई है।पीड़ित ने बताया कि जब वह सुबह जग कर देखा तो अंदर से लगी हुई कुंडी खुली हुई थी।जसपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है जांच की जा रही है।