पैलानी/बांदा। ब्लाक जसपुरा के अन्तर्गत आज संक्षिप्त पुनः निरीक्षण का कार्य बत्तीस ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ
कस्बा जसपुरा में आज श्रीमधुसूदन दास आदर्श इंटरकालेज में चार बूथ लगे हैं जिस के बी एल ओ बूथ 74 के धर्मेंद कुमार,बूथ 75 के राकेश तिवारी,बूथ 76 के मुल्लू प्रजापति,बूथ 77 के निर्मला रही वही वोटर लिस्ट में 10 मृतक लोगो के नाम काटे गए वही 6 नामो को संसोधन किया गया ,वही 20 नये लोगो के फार्म छै भरा गया
प्राथमिक विद्यालय तरौडा में बूथ 79 के पुनञ्जय बी एल ओ ने बताया कि 7 नये फार्म छै भरा गया 4 मृतक काटे गये ,डबल एक काटा गया ,संसोधन एक भी नही हुए ,प्राथमिक विद्यालय महिला डेरा में बी एल ओ महेंद्र सिंह ने बताया कि नये दो फार्म छै भरा गया इस तरह से आज कस्बा जसपुरा में निर्वाचन संबंधित नामावलियों का संशोधन, नये नाम जोड़ना,और मृतकों के नामों को डिलीट करना,दावा,आपत्ति करना,आदि बी एल ओ के द्वारा बूथों में अलग अलग किया गया इस तरह से बत्तीस ग्राम पंचायतों के बूथों पर प्रचार प्रसार करा के संक्षिप्त पुनः निरीक्षण वोटर लिस्ट का कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *