बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जसपुरा पुलिस द्वारा थाना जसपुरा क्षेत्र के झंझरीपुरवा में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के मामलें में वांछित चल रहे अभियुक्त को ग्राम सिकहुला से गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना जसपुरा के ग्राम झंझरीपुरवा में श्याम बरन पुत्र मुन्ना निषाद निवासी झंझरीपुरवा थाना जसपुरा को 1 नवंबर को खेत पर जाते समय उसी गांव के रहने वाले रामचन्द्र पुत्र समलिया निषाद द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया था, जिसको इलाज के दौरान कानपुर ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जसपुरा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 06.11.2023 को थाना जसपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामचन्द्र उपरोक्त को ग्राम सिकहुला से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी को झंझरीपुरवा के इकलव्य इण्टर कालेज के पीछे झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामचन्द्र पुत्र समलिया निषाद निवासी झंझरीपुरवा थाना जसपुरा जनपद बांदा है।