क्रासरःजल बचाने का सभी ने लिया संकल्प
बांदा। नगर मजिस्ट्रेट/ परियोजना निदेशक जिला नगरीय विकास अभिकरण बांदा विजय शंकर तिवारी ने बताया है कि जल दीवाली कार्यक्रम आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वाटर टीटमेंट प्लाट का भ्रमण कराया गया जहाँ उन्हे पानी बचाने का संकल्प दिलाया गया। जल दीवाली कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डूडा) द्वारा आज मंगलवार को 40 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भूरागढ़ स्थित वाटर टीटमेंट प्लांट में भ्रमण कराया गया। जहाँ उन्हे 7.5 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई कर रहें प्लांट को बारीकी से दिखाया गया और तीन चरणों में हो रहे पानी का फिल्टर कैसे होता है, यह विस्तार से बताया गया।
प्लांट में मौजूद महाप्रबंधक जल संस्थान पुरुषोत्तम कुमार में महिलाओं को जल बचाने के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि कई चरणों में जटिल प्रक्रिया के द्वारा नदी से आये हुये जल का शुद्धीकरण किया जाता है। ताकि ये उपयोग में लाया जा सके, इस लिए जल कीमती हैं, इसे हर हाल में बचाना है।वही जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं जल निगम के अधिशाषी अभियंता गौरव चौधरी ने महिलाओं को प्लाट के बारे मे तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि घरों में ज्यादातर पानी का उपयोग व रखरखाव महिलाएं ही करती है। इस लिए महिलाएं सकल्प ले कि उन्हें पानी बचाना है। वाटर प्लांट में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जल संस्थान के एई राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शहर प्रबंधक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आशीष अग्निहोत्री, राष्ट्रीय गौरव युवा विकास संस्थान के निदेशक राजेश राज गुप्ता, सामुदायिक विकास आयोजक डूडा पंकज कुशवाहा, सीआरपी रचना सेन, प्रीति साहू एवं आरती प्रजापति मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *