बांदा। सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी ज्ञान सिंह (33)पुत्र फूलचंद एक सप्ताह पहले बाइक से निमंत्रण में शामिल होने फतेहगंज गया था। वापस लौटते समय सामने से आ रहे वाहन की रोशनी उसके आखों में लग गई। जिससे बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधान न होने पर परिजनो ने उसे इद्रानगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर डाक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। सोमवार की रात परिजन ज्ञान सिंह को लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी बिंदकी के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेंले लिया। मृतक दो भाईयो में छोटा था। वह मजदूरी करता था।