बांदा।मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने सोमवार की रात कमरे के अंदर छत के बयाले में बास की बल्ली के सहारे फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह घर के लोगो ने देखा तो चीख पड़े। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटौध थाना क्षेत्र के चांदन थोक निवासी शिवपूजन (70)पुत्र रजवा ने सोमवार की रात कमरे के अंदर छत के बयाले में लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह जब देर तक वह बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र संतोष ने बताया कि उसका पिता मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी कभी रात को वह उठकर रेलवे लाइन पहुंच जाता था। लेकिन घरवाले उसे रेलवे लाइन से घर लिवा लाते थे। रात को खाना खाने के बाद कमरे में लेट गया। सूना मौका पाकर उसने यह घटना अजंमा दी। मृतक की पत्नी ललिता की 12 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *