वाराणसी। लंका क्षेत्र में दीपावली को लेकर पटाखे की दुकान सज गई है और धीरे-धीरे इसकी खरीदारी भी करने वाले लोग पहुंच रहे हैं। दिवाली में पटाखों की खूब बिक्री होती है। लोग इसका जमकर आनंद भी लेते हैं। इसे लेकर पटाखों का बाजार सज गया है दुकानों पर एक से बढ़कर एक पटाखे उपलब्ध है। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए पटाखा कंपनियों ने बाजार में नन पॉल्यूशन वाले पटाखों की रेंज पेश की है। लोग भी ऐसे ही पटाखे पसंद कर रहे हैं। बाजार में हर वर्ग के लिए पटाखों की पूरी रेंज है। लोगों को अधिक परेशान न होना पड़े, इसके लिए फैमिली पैक पटाखे से लेकर हर प्रकार के पटाखे मिल रहे हैं लंका क्षेत्र में सजी है पटाखे की दुकान  लंका क्षेत्र स्थित स्वयंवर वाटिका में हर साल की भांति इस साल भी पटाखे की दुकान सज गई है, दर्जन भर दुकान यहां पर पटाखे की लगाई गई है। जिसे दुकानदार सजाने के साथ ही बिक्री भी कर रहे हैं। दुकानदार भी अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हुए बैठे हैं। 50 रू. से लेकर 5000 रू. तक के रेंज के पटाखे इन दुकानों पर उपलब्ध है रोलर कॉस्टर से लेकर मल्टी शॉट की पूरी रेंज : बाजार में कई प्रकार के पटाखे उपलब्ध हैं. इनमें कलर कोटी अनार, कलर स्मोक, रोलर कॉस्टर से लेकर मल्टी शॉट की पूरी रेंज उपलब्ध है। यही नहीं, बाजार में हेलीकॉप्टर, पॉप पॉप पेंसिल, फायर बर्ड, कलर बटरफ्लाई, मैट्रिक्स पेंसिल आदि उपलब्ध है। बच्चों के लिए छोटे अनार, चिटपुट, चकरी आदि की मांग अधिक है 30 से लेकर 120 मल्टी शॉट बाजार में 30, 60, 100 और 120 शॉट के पटाखे मिल रहे हैं। जिसकी कीमत 650 रुपये से लेकर 2,600 रुपये तक है। बाजार में 10,000 वाला कलर चटाई भी है। एक बार इसमें आग लगाने पर यह लगातार देरी तक बजेगा, जिसकी कीमत 5,500 रुपये है। बाजार में कोरनेशन, अनिल आनंदा, बालाजी, चंदामामा से लेकर कई कंपनियों के पटाखे उपलब्ध हैं। यह सभी पटाखे शिवकाशी से मंगाये गये हैं। हेलीकॉप्टर, पॉप पॉप पेंसिल, फायर बर्ड से लेकर कलर बटरफ्लाई पटाखों की बिक्री हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *